Tuesday, 17 November 2015

डेली जी.के अपडेट 17 नवम्बर 2015

डेली जी.के अपडेट 17 नवम्बर 2015


1.G-20 देशों का आर्थिक विकास में दो प्रतिशत इजाफे का लक्ष्य
i.जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों ने अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वर्ष 2018 तक दो प्रतिशत अतिरिक्त इजाफा हासिल करने का लक्ष्य रखा है।


ii.तुर्की में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद साझा बयान में कहा गया कि 2018 तक सभी सदस्य देशों ने जीडीपी में दो प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि का लक्ष्य रखा है।
iii.इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वित्तीय बाजार की सूचना का आदान प्रदान करके नीतिगत फैसले, बाजारों की संवेदनशीलता और अमेरिकी ब्याज दर में वृद्धि पर निर्भर रहना होगा।


2.भारत में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की सीईओ बनीं जरीन दारुवाला
i.स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के सीईओ पद पर जरीन दारुवाला की नियुक्ति की घोषणा की है।
ii.कंपनी ने सुनील कौशल की रीजनल सीईओ (अफ्रीका और मध्य पूर्व) के पद पर तैनाती के बाद घोषणा की है।
iii.जरीन वर्तमान में आईसीआईसीआई बैंक में व्होलसेल बैंकिंग ग्रुप के प्रेसिडेंट पद पर कार्यरत हैं। उनके इंडस्ट्री में 25 साल के अनुभव को देखते हुए नियुक्त किया गया है।
iv.जरीन चार्टर्ड एकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी भी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार हासिल किए हैं और उन्होंने फॉर्च्यून मैगजीन की 25 शक्तिशाली महिला कारोबारियों की सूची में भी जगह बनाई थी।


3.MP के निखिल बने लंदन स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ
i.हाल ही में मध्य प्रदेश के राजगढ़ के एक छोटे कस्बे के निखिल राठी को लंदन स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है|
ii. जानकारी में आपको यह भी बता दे कि निखिल राठी का नाम कई बड़ी संस्थाओं के साथ आ चूका है| यहाँ तक की राठी को ब्रिटेन सरकार में वित्तीय सेवाएं देने के साथ ही यूरोपीय संघ और अंतराष्ट्रीय स्तर पर फाइनेंशियल सर्विसज के लिए भी जाना जाता है|
iii.साथ ही आपको यह भी बता दे उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में वर्ष 2005 के दौरान नियुक्त किया गया था|


4.ऑनलाइन ऑटो क्लासीफाइड पोर्टल कारट्रेड ने कारवाले का अधिग्रहण किया
i.ऑनलाइन वाहन क्लासीफाइड फर्म कारट्रेड डॉट काम ने कार विक्रेता पोर्टल कारवाले डॉट काम का अधिग्रहण किया है|
ii.इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया| कारट्रेड मुंबई स्थित एमएक्ससी सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्वामित्व और संचालित है|
iii.अधिग्रहण के रूप में, कारट्रेड ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कारवाले को जर्मनी की डि‍जि‍टल पब्लिशर एक्सेल स्प्रिंगर से खरीद लि‍या है| इस समझौते के बाद सेकेंड हैंड कार बेचने वाली कारट्रैड नई कारों के सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रही है|
iv.कारट्रेड और कारवाले दोनों कंपनियों की संयुक्त विजिट मासिक 3.2 करोड़ है| दोनों प्लेटफॉर्म पर 2.25 लाख से ज्यादा यूज्ड कारें बिक्री के लि‍ए लि‍स्टेड हैं|


5.सैयद अकबरुद्दीन संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त
i.सैयद अकबरुद्दीन संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में भारत के स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं| अकबरुद्दीन ने अशोक कुमार मुखर्जी का स्थान ग्रहण किया, जिन्होंने अप्रैल 2013 में यह पदभार ग्रहण किया था|
ii.इस स्थिति में, अकबरुद्दीन संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजनयिक मिशन के प्रमुख होंगे और उनकी मुख्य जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश का पक्ष वैश्विक मंच पर स्पष्ट करना होगी|
iii.वर्ष 1985 बैच के आइएफएस अधिकारी अकबरुद्दीन वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं| अकबरुद्दीन ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में भी कार्य किया|


6.वित्त मंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की शासी परिषद का गठन
i.केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने राष्ट्रीय निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की शासी परिषद का गठन किया है|
ii.इस परिषद् के अध्यक्ष केन्द्रीय वित्त मंत्री होंगे तथा इसके अन्य पांच सदस्य सचिव, डीईए, सचिव, वित्तीय सेवा, अरुंधति भट्टाचार्य, हेमेंद्र कोठारी, टी वी मोहनदास पई शामिल हैं|
iii.इस परिषद् का गठन ट्रस्ट की संपत्ति का निवेश / राष्ट्रीय निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के कोर्पस तथा प्रबंधकों और सलाहकारों की नियुक्ति के क्षेत्र में मानक दिशा निर्देशों को निर्धारित करने के लिए किया गया है|


7.अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस विश्वभर में मनाया गया
i.अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day) विश्वभर में 16 नवम्बर 2015 को मनाया गया| इस दिवस को समाज में सहिष्णुता की आवश्यकता के बारे में लोगों को शिक्षित करने और उन्हें असहिष्णुता के नकारात्मक प्रभावों को समझने में मदद करने के उद्देश्य से मनाया गया|
ii.वर्ष 1996 में, (51/95 नंबर के निर्णय) के द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 नवंबर को सहिष्णुता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों को दोनों शैक्षिक संस्थानों की ओर निर्देशित गतिविधियों और व्यापक सार्वजनिकता के साथ आमंत्रित किया|


8.युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिरिल वर्मा ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
i.युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिरिल वर्मा ने लीमा, पेरू में आयोजित बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप में पुरुषों की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता है|
ii.चीन के चिया हुंग लू ने पुरुषों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता| फाइनल मुकाबले में हुंग लू ने सिरिल वर्मा को 21-17, 10-21, 7-21 से हराया|
iii.इसके साथ, वर्मा विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले साइना नेहवाल, पी.वी. सिंधु, आरएमवी गुरूसाईदत्त, एचएस प्रणय और समीर वर्मा की श्रेणी में शामिल हो गए हैं|


9.फीफा ने भ्रष्टाचार के मामले में नेपाल के फुटबॉल प्रमुख पर 10 वर्ष का प्रतिबंध लगाया
i.अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संगठन फीफा ने भ्रष्टाचार के मामले में नेपाल के फुटबॉल प्रमुख गणेश थापा पर 10 वर्ष का प्रतिबंध लगाया है|
ii.फीफा की नैतिक समिति ने कहा कि थापा को वर्ष 2009 और 2011 में फीफा कार्यकारिणी के चुनाव के लिए विशेष तौर पर रिश्वत दी गई है| दस वर्ष के प्रतिबंध के अलावा थापा पर 20,000 स्विस फ्रैंक का जुर्माना भी किया गया|
iii.लाओस के फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख विफेट सिहाचक्र को वर्ष 2011 के फीफा कार्यकारिणी के चुनाव के लिए दूसरे फुटबॉल अधिकारी से रिश्वत लेने के लिए दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया गया और 40,000 स्विस फ्रैंक का जुर्माना किया गया था|
 

No comments:

Post a Comment

Maths 1 chapter with quiz

https://youtu.be/eKLAp4IO52I https://youtu.be/eKLAp4IO52I